जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नेवढ़िया थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी का स्थानांतरण करते हुए शिकारपुर चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी को नेवढ़िया थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) नियुक्त किया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा थाने पर आने वाले पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।













