जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को खड़ी ट्रक से अचेत होकर गिरे चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मालूम हो कि जिला मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी सुभाष पुत्र मंगरु उम्र 32 वर्ष अपना बालू लदा ट्रक लेकर रामपुर क्षेत्र में आया था।
ट्रक चालक बरसठी रोड पर अपनी ट्रक को किनारे लगाकर खड़ी करने के बाद नीचे उतर रहा था कि आचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। चालक के अचेत होकर गिरने पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से ट्रक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।
चालक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने ट्रक चालक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक की मौत होने की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। हालांकि चालक की मौत कारण अभी पता नहीं चल सका है। फिल्हाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।













