Advertisement

जौनपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

“पत्रकार दानिश हसन”
( अमन की शान )

 

जौनपुर। यूपी मौसम विभाग ने जनपद जौनपुर समेत प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जनपदों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी भी दी है। गुरूवार की सुबह से ही जिले में आग बरसाती धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर वाराणसी में लू की चेतावनी दी है।

बात करें अब यूपी में मानसून की तो इसके बारे में भी मौसम विभाग पहले ही जानकारी दे चुका है। मौसम विभाग ने इस साल यूपी में मानसून दस दिन लेट पहुंचने की बात बताई थी। फिल्हाल लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बाहर गमछा लेकर निकलने और धूप से बचने की बात कही गई है।

Amanki Shaan News