Advertisement

अज्ञात लाश की खबर छपते ही जागी बदलापुर थाने की पुलिस

“पत्रकार इशरत हुसैन”
( अमन की शान )

 

जौनपुर। जिला चिकित्सालय के लाश घर में थाने में सीमा विवाद में उलझने के कारण बीते 6 दिनों से सड़ रही अज्ञात व्यक्ति की लाश जिसको लेकर पुलिस बेखबर रही, जिसके कारण मानवता शर्मशार होने के साथ साथ मानव शव की अवहेलना जैसे मामले की दैनिक अमन की शान में खबर चलते (छपते) ही कुंभकर्णी नींद में सो रही पुलिस आंखिर हरकत में आ ही गई।

जैसे ही समाचार प्रकाशित हुआ और उच्यधिकारियों के संज्ञान में आया वैसे ही बदलापुर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय के हाथ से फाक्ते उड़ते नजर आने लगें। बुधवार देर रात बदलापुर पुलिस जिला चिकित्सालय के लाश घर पहुंची और अज्ञात लाश को बर्फ की व्यवस्था कर सड़ने से बचाने के लिए उस पर रखा गया। गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे बदलापुर थाने के हेड कांस्टेबल नागेंद्र कुमार द्वारा लाश को कफ्न में लपेट कर उचित व्यवस्था करते हुए पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।

लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद राम घाट पर दाहसंस्कार किया गया। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि यदि पुलिस समाचार प्रकाशन के पूर्व अपने दायित्वों का पालन किया होता तो शायद उसकी लापरवाही उजागर न होती। एक तरफ सूबे की सरकार जहां आम जनता को राहत देने के लिए अनेको कदम उठा रही है वहीं सरकार के कारिंदे सारे किए कराए पर पानी फेर रहें हैं। बदलापुर पुलिस कितनी जिम्मेदार है वह इस अज्ञात की लाश में बरती गई लापरवाही से साफ उजागिर होती है।

सांतवे दिन जिस अज्ञात लाश का पोस्टमार्टम के बाद दाहसंस्कार किया गया। जिला अस्पताल के लाश रजिस्टर में उसका नाम रंजय दूबे उम्र लगभग 40 वर्ष पूदवां मोतीहारी प्रान्त बिहार लिखा हुआ है। चर्चा है कि इतना लिखे रहने के बाद भी इसकी पहचान कराने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। जितना समय सीमा विवाद में उलझी रही उतने समय में शायद इसका पता लगाया जा सकता था।

Amanki Shaan News