जौनपुर। जिले में चर्चित दूल्हा हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दूल्हा हत्याकांड मामले मृतक दूल्हे आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद से सीएम योगी से बातचीत के बाद वह सीएम योगी से नाराज नजर आईं हैं। सौम्या बिंद अपने भाई के बाकि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर न्याय के लिए सीएम के दरबार गई हुई थी।
आरोप है कि दो आरोपियों को बचाया जा रहा है। दोनों फरार चल रहें हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम योगी को भला बुरा बोलना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों पहले सौम्या की अखिलेश यादव से भी मुलाकात हुई थी। मृतक दूल्हें आजाद बिंद की बहन सौम्या जब अखिलेश यादव से मिली थीें तो उन्होंने न्याय दिलवाने की बात कही थी।
सीएम योगी की जनता दरबार में सौम्या के साथ एैसा क्या हुआ जिसके बाद वह सीएम योगी पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बरस पड़ीं। वायरल विडियों में सौम्या बिंद ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
दूल्हा हत्याकांड मामले को लेकर दूल्हे की बहन सौम्या ने ये भी बताया कि भदोही के सांसद विनोद बिन्द सीएम योगी के सामने हाथ जोड़ कर सिर्फ़ सर सर कह रहें थें। सौम्या से ऐसी क्या बातें हुई जनता दरबार में जो सौम्या को इतनी चुभ गई।













