जौनपुर। जिले में शुक्रवार के दिन ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में टीबी मरीज को पोषाहार वितरण एवं उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा आयोजित इस आयोजन में कुल 76 रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया।
इस संस्था की प्रबंधक सचिव डॉक्टर अंजु सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं 100 दिवसीय अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने लगातार नियमित रूप से दवा का सेवन एवं खानपान पर विशेष ध्यान देने को कहा,, .कार्यक्रम को विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि डॉ अविनाश सिंह महेंद्र कुमार शुक्ला एवं सिनर्जी के कोऑर्डिनेटर अमित दुबे ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने टीबी मुक्त भारत भारत ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के इस अभियान को सफल बनाने एवं टीबी मरीजों की सहायता के लिए इस ऐप को बनवाया है। जिसका मुख्य उद्देश्य टीबी मरीज स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं निश्चय मित्रों और आम नागरिकों को एक साथ जोड़ना है।
मरीज को सिखाया गया कि कैसे वे इस ऐप के जरिए अपनी सेहत की निगरानी दवाइयां का शेड्यूल और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कुछ मरीजों के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड भी कराया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे, सौम्या सिंह, अंकित सिंह, संतोष कुमार, सत्यजीत लालमणि मिश्रा, सौरभ सिंह, सद्दाम, अंजलि आदि उपस्थित रहे। अंकिता सिंह के द्वारा टीबी पर जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया गया।













