जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के खरशेनपुर गांव के नहर में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी मौत का सही कारण नहीं पता चल सका है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है। खरगसेनपुर तनवा नहर में खरशेनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील शर्मा की लाश मिलने के बाद आस पास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। लाश मिलने की जानकारी होते ही नहर के पास पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील शर्मा की शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि मृतक सुनिल का अपनी बीवी और मां से विवाद चल रहा था, जिसके के कारण उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग आ रही थी, जिससे जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
“पत्रकार दानिश हसन”













