Advertisement

घर से 400 मीटर दूर जंगल में मिली नाबालिग की लाश

 

जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में घर से 400 मीटर दूर जंगल में एक नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। नाबालिग की लाश मिलने के बाद से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय युवक आरूष अपने ननिहाल नारायणपुर गांव में रहकर पढ़ाई करता था। गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए नाबालिग युवक आरूष अपने पैतृक गांव पिपरा आया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर नाबालिग युवक अपने घर से भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकला था, जब काफी समय बीतने के बाद भी नाबालिग वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकल पड़ें।

खोजबीन के दौरान नाबालिग की लाश घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर जंगल में मिली। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाए गएं हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण नहीं पता चला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। नाबालिग की मौत कैसे हुई ये जानकारी अब पुलिस खुलासे के बाद ही पता चलेगी। नाबालिग छात्र आरूष की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

Amanki Shaan News