जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक लाश पाई गई है। मृतक के हाथ पर उपर प्रीती और नीचे महाकाल लिखा हुआ पाया गया है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी थाना क्षत्रे के पूरेदयाल सोरहा गांव में शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे के आस पास युवक के अचेत अवस्था में दिखने पर जब ग्रामीण उसके पास पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। युवक की लाश मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि इस भीषण गर्मी में लू लगने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हालांकि युवक की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है।
जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मृतक के हाथ पर उपर की तरफ प्रीति और नीचे महाकाल लिखा हुआ। पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है।













