Advertisement

कतर में सड़क हादसे में जौनपुर के व्यक्ति की मौत

 

जौनपुर। जिले के थाना जलालपुर निवासी व्यक्ति समेत कुल 6 लोगों की कतर में ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में मौत हो गई है। बता दें कि जलालपुर क्षेत्र के कुबुलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति नसीम खान कतर में रहकर ड्राइवर का काम करते थें। र​विवार की दोपहर वह कार लेकर अपनी ड्यूटी पर निकलें थें। ड्यूटी पर जाते समय किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार ​दी, जिससे नसीम खान समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद कोहराम मच गया है।

Amanki Shaan News