जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर ग्राम निवासी महिला की सांप के कांटने से मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है।
इसी थाना क्षेत्र के बीरभानपुर ग्राम निवासी 32 वर्षीय महिला जय देवी बीते रविवार की रात खाना खाने के बाद बच्चों को लेकर सो गई। सुबह होने पर जब बच्चा दूध पीने के लिए रोने लगा लेकिन काफी देर तक महिला नहीं उठी तो परिवार के लोगों ने घर के अंदर जब देखा तो वह अचेत पड़ी थी। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कुम्भापुर गांव में है। मृतका सूबेदार गौतम की पुत्री थी। यह भी बताया गया है कि मृतका चारपाई पर सोई थी फिर भी सांप ने उसे डंस लिया।












