रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। शहर नगर पालिका परिषद में एक बार फिर बड़े भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नगर पालिका में लग भग दो वर्ष पूर्व वाराणसी से स्थानांतरित होकर आये अकाउंटेंट संजय कुमार जैन बड़ी ही शांति से अपना काम कर रहे थे।
उसी दौरान संविदा पोर्टल पर यह बात पकड़ में आई की अकाउंटेंट ने अपनी सर्विस बुक के अभिलेखों में हेर फेर कर के दो वर्ष से अधिक नौकरी कर रहे हैं। जैसे ही इस बात का पता लगा तब उक्त एकाउंटेंट अपनी ड्यूटी को छोड़कर फरार हो गया जिसे काफी दिनों से कर रहा था। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में ही यह अकाउंटेंट वाराणसी से स्थानांतरित होकर जनपद जौनपुर आए हुए हैं और इनकी सर्विस बुक को शासन ने मंगाया है। शासन के आदेश पर इनकी सर्विस बुक लखनऊ भेजी गई है।
नगर पालिका परिषद का यह पहला कोई मामला नहीं है इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चूके जिसमें विजलेंस विभाग की टीम ने अपनी निष्पक्षता के साथ 2 साल के अन्दर दो एफआईआर दर्ज कराई तथा तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चूकीं है। फिर भी नगर पालिका का भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।











