Advertisement

पर्यावरण बचाने के लिए जागरुकता जरूरी “

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर  5 जून को संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता गोष्टी एवं पौधा वितरण का कार्य किया गया । विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी ने पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा ही प्रकृति की सुरक्षा है

 

मनुष्य प्रकृति को जितना सुरक्षित रखेगा प्रकृति मनुष्य को उतना ही सुरक्षित रखेगी आज पर्यावरण के दूषित होने से ही बहुत सारी बीमारियां मनुष्य को हो रही हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने प्रकृति में पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया ।उन्होंने कहा वनों की कटाई, प्रदूषण यह केवल पर्यावरण पर ही नहीं बल्कि हम सब पर प्रभाव डाल रहा है।” इसके लिए सभी को जागरूक होना बहुत जरूरी है।”

 

एक पेड़ मां के नाम” के अभियान के तहत पौधे भी लगाए गए । कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ संस्था के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। उधर संस्था की शाखा कार्यालय साधनापुरी छपरा में भी संस्था के कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण का कार्य किया गया।

Amanki Shaan News