जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 298/26 में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछितों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भकुरा मोड़ के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में किशन बिंद (19 वर्ष), नितेश बिंद (20 वर्ष), मट्टर बिंद उर्फ कैलाश (22 वर्ष) तथा रितेश बिंद निवासी देवकली, थाना सरायख्वाजा शामिल हैं। सभी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजयशंकर मौर्य, हेड कांस्टेबल संजय सोनकर, कांस्टेबल रामेश्वर यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल दीपक गुप्ता शामिल रहे।













