जौनपुर-समस्त तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल का आधार अब सिर्फ मुस्लिम वोट पर टिका हुआ है।वरना पिछड़ा व दलित वोट का बड़ा हिस्सा बीजेपी में शिफ्ट हो चुका है। पश्चिम बंगाल का चुनाव इसका ताजा उदाहरण है।
जहाँ टीएमसी ने 294 विधानसभा सीट में 80 सीट जीती। वहीं टीएमसी ने 47 मुस्लिम को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसमे 32 मुस्लिम प्रत्याशी सफल हुए।
उक्त बातें एआईएमआईएम जिलाअध्यक्ष इमरान बंटी ने मछलीशहर कैम्प कार्यालय पर मछलीशहर नगर व मुंगरा बादशहपुर विधानसभा के पदधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद मुस्लिम समाज ने कभी अपने नेतृत्व की बात नहीं की,तथा देश के समस्त तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर भरोसा जताया। परन्तु समस्त पार्टियों ने मुस्लिम समाज को हासिये पर लाकर खड़ा कर दिया।
और आज जब श्री असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी की बात करते हैं तो उन्हें तथाकथित सेक्युलर पार्टीयो के नेताओं के द्वारा एजेंट व चरमपंथी कहा जाता है। परन्तु मुस्लिम समाज अब जागरूक हो चुका है।और नेतृत्व खड़ा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
जिला सचिव कामरान अहमद व जिला संयुक्त सचिव डॉक्टर मकसूद अहमद ने संयुक्त रूप से सक्रिय सदस्यता पर जोर देते हुए कहा कि समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता में तेजी लाएं। अधिक से अधिक सदस्य व सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य करें।
बैठक में मुख्य रूप से जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, मुंगरा विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम, मछलीशहर नगर युवा अध्यक्ष शाहज़मन, जलालुद्दीन एडवोकेट, सलमान, शमशेर राइन, मिर्ज़ा शानु, शम्श उमर, सोनू, फ़राज़ सिद्दीकी, नसीम,अमन मौजूद रहें ।














