Advertisement

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जौनपुर पुलिस की सशक्त पहल

जौनपुर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला हेल्पलाइन–1090 आपातकालीन सेवा–112 चाइल्ड हेल्पलाइन–1098 साइबर अपराध हेल्पलाइन–1930 सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है तथा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी सोशल मीडिया सेल जनपद-जौनपुर द्रारा दी गई है “

Amanki Shaan News