Advertisement

पुलिस ने शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को दबोचा

 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अजीत प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रानपुर चौकीपुर शीतला चौकिया धाम निवासी अजीत प्रजापति पुत्र नन्हकू प्रजापति को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना लाइन बाजार में मु0अ0सं0-185/26 धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र तथा हेड कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

Amanki Shaan News