रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान हो गई है। उक्त महीला इसी थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी कौलाश प्रजापति की 65 वर्षीय पत्नी हीरावती देवी की थी।
परिवार के लोग सिटी स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार पटेल से जानकारी किया। चौकी प्रभारी ने लाश का फोटो आदि परिवार वालों को दिखाया तब उसकी पहचान हुईं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।











