Advertisement

कूड़ा फेकने को लेकर दबंगों ने दो लोगों को बुरी तरह से पीटा

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार भूआ में स्थित क़ब्रगाह पर कूड़ा फेंकने से मना करने पर दबंगों ने दो लोगों को बुरी तरह से पीट दिया। घटना मंगलवार दिन के लगभग 11 बजे दिन की है। इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलमखा निवासी अनवर मेहंदी उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अख्तर और उनके साथ अहमद मेहंदी उम्र 62 वर्ष को पता चला कि उनकी पुश्तैनी जमीन क़ब्रगाह पर उसी मोहल्ला के दबंगों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है। अनवर मेहंदी और अहमद मेहंदी दोनों लोग मामले को समझने के लिए वहां पहुंचे।

कूड़ा फेंकने वाले से पूछ रहे थे और मना कर रहे थे कि उसी समय ईंट को गमछे में बांधकर दोनों पर हमला कर दिया।हमले में दोनों को गम्भीर चोट आयी हुई है। हमलावरों ने पास में रक्खी हुई एक गुमटी में भी तोड़ फोड़ कर दिया है।कुछ ही देर में चौकी प्रभारी पुरानी बाज़ार मंजय यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों के साथ-साथ कुछ हमलावरों को भी हिरासत में ले लिया है। क़ब्रगाह पर जबरदस्ती कूड़ा फेंकने को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। चौकी प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता के जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर कब्रिस्तान जमीन के स्वामी तथा कूड़ा फेंकने वालो से इलाक़ा पुलिस समाचार लिखे जाने तक पूछताछ कर रही है।

Amanki Shaan News