Advertisement

गोमती नदी में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। सिरकोनी जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर की गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमैथा गांव निवासी आयुष निषाद पुत्र हरिकिशन निषाद रविवार दोपहर घर से करीब 100 मीटर दूर गोमती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी में नाव से मछली पकड़ रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। तब तक आयुष बेहोश हो चुका था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Amanki Shaan News