रिपोर्ट पत्रकार इसरत हुसैन
जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शराब पीकर परिवार से झगड़ा करने के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दिया है। यह घटना सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे की है गांव के दयाशंकर यादव लगभग 45 वर्ष अपने घर में पत्नी समेत परिवार वालों से झगड़ा किया। झगड़ा करने के बाद वह अपने घर के एक कमरे में गया और अपने गमछे को पंखे में लगाकर फांसी लगा लिया।
कुछ देर बाद घर के लोगों में फांसी पर लटकते देखकर उसे उतार और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष बक्सा लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












