Advertisement

विधायक के सहयोगी ने दर्ज कराया मुकदमा

तेजी बाजार (जौनपुर) क्षेत्र के चकनवाबाद गांव में मुंगराबादशाहपुर के बिधायक पंकजपटेल के निधि द्वारा पांच कामों का अलग-अलग स्थानों पर शिलापट लगा था. जिसको तोड़ दिया गया. वही विधायक के सहयोगी तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी विजय यादव के द्वारा तीन जून को प्रार्थना देकर आरोप लगाया गया कि चकनवाबाद गांव निवासी सुशील विन्द पुत्र महाजन,मनीष विन्द पुत्र महाजन,

भोलानाथ विन्द पुत्र नन्हकू राम विन्द ने गांव में इण्टरलाकिंगो तथा हाईमास्क लाइट पर लगे शिलापट को तोड़ दिया पूछने गया तो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दौड़ा लिए नहरके पास लगे विधायक निवास का बोर्ड भी तोड़ दिये और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये. पूछने पर थानाध्यक्ष तेजी बजार सत्येन्द्र भाई पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Amanki Shaan News