जौनपुर। कोतवाली नगर में तैनाती के महज 48 घंटे बाद ही प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह का तबादला कर दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब अनीता सिंह को कोतवाली नगर का नया प्रभारी निरीक्षक (शहर कोतवाल) नियुक्त किया गया है।
अचानक हुए इस प्रशासनिक फेरबदल ने पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर में भी चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।
आदेश जारी होने के बाद अनीता सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, त्रिवेणी सिंह के अल्प कार्यकाल के बाद हुए स्थानांतरण को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
शहर की सबसे महत्वपूर्ण कोतवाली मानी जाने वाली नगर कोतवाली में हुए इस बदलाव पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
अब नई कोतवाल अनीता सिंह के सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की चुनौती













