Advertisement

साइकिल सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। जाफराबाद थाना क्षेत्र के गोधना बाईपास पर शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, भुवालापट्टी गांव निवासी हरिनाथ पटेल की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति पटेल बाजार से सामान लेकर साइकिल से घर लौट रही थी।

दोपहर करीब एक बजे वह गोधना बाईपास पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ज्योति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची जाफराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Amanki Shaan News