Advertisement

ड्यूटी पर आए सिपाही को पिकअप में मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल।

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। परीक्षा ड्यूटी पर आए सिपाही को पिकअप में मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बुधवार दिन के लगभग 12:00 बजे कांस्टेबल आकाश चौधरी उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी चौरी चौरा जनपद गोरखपुर जो पवारा थाने पर तैनात है। परीक्षा ड्यूटी करके अपनी बाइक से खाना खाने जा रहे थे उसी समय एक पिकअप तेज गति से आकर टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने से सिपाही के दाहिने पैर में काफ़ी चोट लगी हुई है। सिपाहियों के सहयोग से घायल हुए सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के कारण उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

Amanki Shaan News