तेजी बाजार (जौनपुर) क्षेत्र के चकनवाबाद गांव के पटेल बस्ती में गुरुवार को जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी जिसमें मुंगराबादशाहपुर विधान सभा से सैकड़ों लोगों ने नाली ,सड़क,पुलिया बनवाने विद्युत ट्रांसफार्मर,पोल लगवाने की मांग रखी. इस अवसर पर सांसद ने कहा इस सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गये है. भ्रष्टाचार पर आरोप लगाने की बात छोड़िए आम आवाम के रोजमर्रा के सरकारी कामो में भ्रष्टाचार एक दम चरम पर है महंगाई कमर तोड़ रही है डीजल पेट्रोल का दाम रोज बढ़ रहा है.
खाने पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे है. दस सालों से डबल इंजन की सरकार आज तक सड़क के गड्ढ़े नही भर पायी। पूरे जौनपुर में ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है. अधिकारियों को जैसे लगता कोई जिम्मेदारी ही नही है. जब तक युवा आगे आकर सरकार नही बदलेंगे तो ए सरकार में बैठे लोग सरकारी नौकरियों को चौपट कर देंगे. इस अवसर पर शैलेश यादव ,विकाश यादव बादशाह, संदीप यादव प्रधान, चकनवाबाद के प्रधान करीम, सुरेंद्र,आशीष कुमार मौर्य, उद्धव यादव,रामबली निषाद, संतोष बिंद,संजय शर्मा,मुशाफिर यादव,ओमप्रकाश गौतम, घनश्याम रजक, शिवकुमार सहित मुंगराबादशाहपुर के विधायक भी मौजूद रहे.













