Advertisement

महाकाल गैंग पर पुलिस का शिकंजा,एक बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महाकाल गैंग से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हटिया कुवरदा का निवासी है और सरायख्वाजा थाने में दर्ज दो संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 479/25 एवं 480/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह और हेड कांस्टेबल विजय शंकर मौर्य की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

Amanki Shaan News