Advertisement

प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

*प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा*

*जौनपुर।* जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Amanki Shaan News