Advertisement

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

लखनऊ । राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति व मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का आज सुबह सदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया ।घर पर तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में आज सुबह 6 बजे लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।38 वर्षीय प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। इस नाते वह अखिलेश यादव के भाई थे।अपर्णा और प्रतीक के बीच कई बार विवाद भी सामने आया!मगर फिर सब सामान्य हो गया । प्रतीक यादव पिछले दिनों 30 अप्रैल को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाए गए थे । 3 दिन इलाज चला। स्वस्थ होकर घर चले गए। आज सुबह उन्हें 6 बजे फिर हॉस्पिटल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया– प्रतीक को जब हॉस्पिटल लाया गया, तब पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। डॉक्टरो का इशारा ये था के उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था ।

Amanki Shaan News