जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के निवासी मनोज यादव को बहुजन मुक्ति पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।
बता दें कि युवा नेता मनोज यादव काफी दिनों से पार्टी सेवा की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे । उनके संघर्ष को देखते हुए उन्हें बहुजन मुक्ति पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है ।
इस मनोनयन मे बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीपी सोनकर ,प्रदेश अध्यक्ष रामकेश यादव, जोन प्रभारी प्रदेश राममिलन मास्टर ,राधेश्याम मास्टर, रामकृपाल यादव की देखरेख में हुई और मनोज के संघर्ष को देखते हुए उन्हें बहुजन मुक्ति पार्टी की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और उन्हें निष्ठा से दायित्व कर्तव्य को निभाने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर मनोज यादव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे तन मन धन निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करूंगा।















