जौनपुर। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जिले में पांच सरकारी स्कूल के गायब होने का दावा किया है। संजय सिंह ने स्कूल चोरी के एकअनोखे मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जौनपुर जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड (U-DISE) में इन्हें ‘ऑपरेशनल’ दिखाया जा रहा है। आप सांसद ने खुली चुनौती देते हुए घोषणा की कि जो कोई भी इन पांच गायब स्कूलों में से एक को भी खोज कर दिखाएगा उसे वह अपनी तनख्वाह में से एक लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।









