Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय दलसिंगार की रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अशोक कुमार राजगीर का काम करते थे। रविवार को काम समाप्त करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। घर के पास हाईवे पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल अशोक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Amanki Shaan News