Advertisement

कमरे का ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में परिवार के रामकथा सुनने जाने के दौरान चोरों ने घर को निशाना बना लिया। कमरे का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। घर लौटने पर सामान बिखरा और ताला टूटा देख परिजनों के होश उड़ गए।

पीड़ित नीलेश सिंह पुत्र शरद कुमार सिंह के अनुसार, 24 अक्टूबर को वह सपरिवार शाम करीब तीन बजे बीआरपी मैदान में आयोजित रामकथा सुनने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे उनकी चाची नंदिनी सिंह जब घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचीं, तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। घटना की जानकारी होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित ने चोरी गए आभूषणों का विवरण वजन और कैरेट के साथ दिया है। हालांकि, चोरी गए सामान की कुल कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Amanki Shaan News