Advertisement

हत्या का प्रयास करने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश यादव उर्फ भिन्डी पुत्र स्व. राधेश्याम यादव निवासी मेढ़ा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना सिंगरामऊ में दर्ज मुकदमा संख्या 121/26 में आरोपी चल रहा था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 109(1), 61(2), 115(2), 126(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अब्दुल वहाब, कांस्टेबल सौरभ सिंह और कांस्टेबल दीपू यादव शामिल रहे।

Amanki Shaan News