Advertisement

पकड़े गए प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को स्वजनों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि करौंदीकला थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद गांव निवासी युवक का युवती से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। रात में वह चुपके से युवती के घर पहुंचकर उसके कमरे में चला गया।

अंदर दोनों के बीच हो रही बातचीत सुनकर स्वजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर युवती ने दरवाजा खोला तो भीतर युवक भी मौजूद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों के लोगों के बीच घंटों पंचायत चली।

दोनों के बालिग और स्वजातीय होने के कारण परिवारों ने आपसी सहमति से शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद कोकना स्थित भगवान विष्णु मंदिर परिसर में दोनों पक्षों से तमाम लोगों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया।

Amanki Shaan News