जौनपुर। प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने कार्यालय परिसर में लगभग 200 पंजीकृत किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किया। तीन योजनाओं – एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना और एससीएसपी योजना के तहत प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर वितरण हुआ।
वितरण -एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना तथा राज्य सेक्टर अनुसूचित जाति (एससीएसपी) योजना के अंतर्गत प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए गए।
उद्यान विभाग का उद्देश्य जिले में प्याज सहित अन्य उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करना है।












