रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल शहीद उमा नाथ सिंह परिसर में लगभग एक सप्ताह से लावारिश हालत में खडी यह वैगन आर कार की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी भंडारी को दी गई। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी जयदीप कुमार कोल अपने सहयोगी जवानों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी द्वारा आसपास लोगों से पता लगाया गया कि यह कार किसकी है लेकिन इसका कोई पता नहीं चल सका।
काफी प्रयास के बाद जब इसके मालिक का पता नहीं चल पाया तब पुलिस ने उक्त कार को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गयी। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटाने में लगे गयी है कि इस कार को यहां क्यों छोड़ा गया है।














