जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर पांच पर गोंदियां बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत के बाद पहचान कराने के लिए घंटो हलाकांन रही रेलवे पुलिस।
घटना के संबंध में बताया गया है कि इसी जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसानारेपर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बंसराज उम्र 39 वर्ष सोमवार की रात लगभग 8 बजे गोंदियां बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। काफी देर तक उसकी लाश अज्ञात पड़ी हुई थी।
जीआरपी को मृतक के जेब से एक मोबाइल फोन मिला था। लाश घंटो रखने के बाद जब मोबाइल पर फोन आया तो मृतक की पहचान हो सकी है। परिजन मौके पर पहुंच कर लाश की पहचान किया।
जीआरपी ने पंचायतनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सवाल इस बात का उठता है कि मृतक ने आत्महत्या किया या उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। फिल्हाल पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है।












