जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी सुभाष कुमार गौतम जो रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस रहा करता है। मंगलवार रात्रि लगभग 8:00 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री कुमारी रौशनी खाना बनाकर दूसरे कमरे में गई और छत में लगे हुए पंखे में अपना दुपट्टा बांधकर उसका फंदा अपने गले में डालकर लटक गई।
कुछ देर बाद जब परिवार के अन्य लोगों को जानकारी मिली तो घर में अफरातफरी मच गयी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













