जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी विकासखंड के हरिहरपुर गांव निवासी युवक ने चार अज्ञात हमलावरों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल युवक की पहचान शिवम दुबे के रूप में हुई है।
आरोप है कि अमूल डेयरी से निकलकर जब वह अपने घर लौट रहा था तो उसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। यह घटना सिंधोरा बाजार के पास की बताई गई है। बदमाशों के हमले में युवक का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हमलावरों पर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगा है। घटना के बाद युवक को सिंधोरा बाजार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घटना के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।













