जौनपुर। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव किया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बक्सा थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज करने के बदले रिश्वत की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने यह भी चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे लोग आंदोलन और तेज करेंगे और धरना आगे भी जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल को तैनात किया गया है।












