Advertisement

महंत राजूदास की कथित टिप्पणी पर बोले धमेंद्र निषाद

 

जौनपुर। जिले में महंत राजूदास की कथित टिप्पणी पर निषाद समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है। महंत राजूदास की टिप्पणी को लेकर समाज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल लाइव डिबेट के दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास द्वारा निषाद समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसकी जानकारी जब निषाद समाज को लगी तो उन्होंने महंत राजूदास के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर जिले में निषाद समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है।

भगवान निषादराज जन सेवा समिति के बैनर तले धर्मेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कथित टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।

समिति ने महंत राजूदास के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बिना शर्त माफी मांगने की मांग रखते हुए ऐसा न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाएगा। मामले में अब प्रशासन की कार्रवाई और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।

Amanki Shaan News