Advertisement

तेरही के भोज में हुई मारपीट में एक घायल, रिपोर्ट दर्ज नहीं

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बलुआघाट में ​तेरही के भोज में हुई मारपीट की घटना में निषाद जाति के लोगों ने एक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना में भी पुलिस ने मेडिकल तो कराया लेकिन प्रथामिकी दर्ज नहीं की।

सोमवार की रात लगभग 9 बजे तेरही का कार्यक्रम चल रहा था कि उसी समय मामूली कहासुनी को लेकर बात आगे बढ गई। इसी कहासुनी में एक पक्ष ने लाठी डंडा व लोहे के रॉड से मारकर अरूण कुमार यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र दया शंकर यादव निवासी बलुआघाट को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

खून से लतपथ अवस्था में घायल पुलिस चौकी सिपाह पहुंचा जहां चौकी प्रभारी ने उसे कोतवाली भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार एवं चिकित्सकिय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन उसकी भी प्रथामिकी दर्ज नहीं की। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Amanki Shaan News