Advertisement

दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी के ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार से है। जफराबाद थाना क्षेत्र के चकपहलवान ताहिर गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा सोमवार की सुबह अपने दोस्त नरेन्द्र पटेल के साथ लाईन बाजार में कपड़ा लेने के लिए गया हुआ था। जब बाइक सवार हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो उसी समय दूसरी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में मृतक के चाचा सभाजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस नें अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News