जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव में बाइक की चपेट में आए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी भुगर सरोज उम्र लगभग 75 वर्ष अपने गांव में गुरूवार की शाम मौजूद थें कि उसी समय एक नाबालिग लड़का तेज रफ्तार बाइक चलाता हुआ आया और उन्हें टक्कर मार दिया।
बाइक की टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गयें। परिवार के लोगों ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात लगभग 10:30 उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











