Advertisement

तुफानी सरोज के आवास पर अपमान की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, जांच में खुली सच्चाई

जौनपुर की सियासत में इन दिनों एक तस्वीर को लेकर चर्चा तेज थी। वायरल तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा था कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने तूफानी सरोज के बेटे धनंजय सरोज को बैठाया गया, जबकि पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को खड़ा दिखाकर उनका अपमान किया गया।

इस तस्वीर को लेकर यादव समाज के बीच भी नाराजगी की बातें सामने आ रही थीं। लेकिन वायरल तस्वीर की पड़ताल में इसकी सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

उपलब्ध वास्तविक तस्वीर में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बगल वाले सोफे पर नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इससे वायरल तस्वीर के जरिए लगाए जा रहे अपमान के दावे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में बिना पुष्टि के किसी तस्वीर या दावे को साझा करने से बचना जरूरी है।

संदेश साफ है—सियासत में आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह हैं, लेकिन किसी की प्रतिष्ठा से जुड़े मामले में तस्वीर की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।

Amanki Shaan News