जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव में शुक्रवार की रात दीपक से आग लगने के कारण एक मकान में पूरी गृहस्थी जलकर राख होने की खबर प्रकाश में आई है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है।
इसी गांव निवासी राजकुमार सरोज का परिवार एक ही कमरे में गृहस्थी का पूरा सामान रखकर किसी तरह जीवनयापन करता है। शुक्रवार की रात परिवार के लोग कमरे में जलता हुआ दीपक रखकर दरवाजा बंद कर घर से कुछ दूरी पर बने मड़हे में सोने चलें गए थें। कुछ देर बाद दीपक से कमरे में आग लग गई।
कुछ देर बाद कमरे से धुआं निकलने और आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
देखते ही देखते कमरे में रखा अनाज, कपड़ा, चारपाई, बक्सा आदि समान जलकर राख हो गया। दीपक के कारण लगी आग से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।











