जौनपुर। जिले में टावर पर चढने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आयदिन कभी महिला तो कभी पुरूष के टावर पर चढने की खबर सुनने को लेकर रही है। जनपद में एक और मामला टावर पर चढने का प्रकाश में आया है, जिसकी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला कुछ इस प्रकार से सामने आया है। बक्शा थाना क्षेत्र के बंधवारे वीर मंदिर के पास शनिवार के दिन पैसों के विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा गया। युवक के टावर चढने के बाद वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम युवक को सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुट गई है।











