जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआं निवासी एक नाबालिग दलित किशोरी ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी करने व उसकी फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाया है। पूरा मामला कुछ इस प्रकार से है।
इसी गांव निवासी नाबालिग दलित किशोरी ने गांव के ही गोरव पुत्र रामजी चैहान पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 4 नवंबर को वह अपने किसी काम से जैही घर से बाहर निकली तो वहां गोरव चौहान ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा और मोबाइल भी छीन लिया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया। यह भी आरोप है कि उक्त युवक युवती को आयदिन छेड़ता और फोटा वायरल करने की धमकी देता रहता है। इस मामले को लेकर किशोरी ने केराकत प्रभारी निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।











