Advertisement

एक ही थाना क्षेत्र में हुई दो अलग अलग दुर्घटना में युवक समेत दो की मौत

 

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

सोमवार की रात लगभग साढे दस बजे कार से घर जा रहे अंकित तिवारी उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश तिवारी शेषपुर थाना सुजानगंज जब मुंगराबादशाहपुर के उकनी गांव के पास से गुजर रहें थें कि उसी समय दूसरी कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में अंकित तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी कार में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सतहरिया चौकी प्रभारी धनंजय कुमार राय मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसी थाना क्षेत्र के कटवां तिराहे के पास बीती रात लगभग एक बजे मरीज देखकर पांच से छह लोग पैदल जा रहें थें कि उसी समय एक ट्रक की चपेट में आने से 16 वर्षीय अंश तिवारी पुत्र राघवेंद्र तिवारी निवासी अठगवां दुबान थाना अंतु जिला प्रतापगढ की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में साथ में रहे एक और व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News